Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं, .   भोपाल में सेना करेगी शौर्य का प्रदर्शन, सेना दिवस आयोजन का शुभारंभ: मुख्यमंत्री मोहन यादव.   बालाघाट के किसानों ने प्रगतिशीलता की नई मिसाल बनाई : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   प्लॉट और मकान भू-स्वामी का, पक्की रजिस्ट्री का पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत संरक्षण में सबसे आगे है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव*.   मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.   पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस सेवादल का रक्तदान शिविर.   नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब.   सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया.   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख किसानों को मिले 498.50 करोड़, .   मेकाहारा के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, हृदय के पास चिपकी कैंसर की गांठ को 4 घंटे की जटिल सर्जरी में निकाला.   छत्तीसगढ़ में किसान समृद्धि से गढ़ रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, साय सरकार के तीन साल में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन.  
उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत संरक्षण में सबसे आगे है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल, 1 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश के अन्य प्रदेशों से आगे निकल रहा है और आने वाले समय में इन उपलब्धियों का और अधिक विस्तार होगा।

 

मुख्यमंत्री यादव शनिवार शाम लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर, स्वस्ति वाचन के साथ राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया और समस्त प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक चेतना विराट है और हम सभी इसे नमन करते हैं। मध्यप्रदेश का गठन किसी एक व्यक्ति के विचार या एक कालखंड की देन नहीं है, बल्कि यह यहां की परिश्रमी संस्कृति और संस्कारवान जनमानस के समर्पण का प्रतिफल है। प्रदेशवासियों की समर्पण भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

 

*उद्योग वर्ष और किसान कल्याण वर्ष से मिली नई गति*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया गया, जबकि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाकर कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की गई है। आज ही लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को 490 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि वितरित की गई है।

 

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है और निवेश का यह सिलसिला लगातार जारी है। कृषि की ग्रोथ रेट 24 प्रतिशत से अधिक है। किसानों से विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि लेने पर चार गुना मुआवजा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सिंचाई क्षेत्र का निरंतर विस्तार हो रहा है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। पर्यटन विकास और विरासत संरक्षण में भी मध्यप्रदेश अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बना रहा है।

 

*भोपाल में होगा सेना दिवस का भव्य आयोजन*

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को भोपाल सेना दिवस की आकर्षक और गरिमामय गतिविधियों का साक्षी बनेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान दिन-रात राष्ट्र की रक्षा में सजग रहते हैं, तभी हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है। भारत आज ऐसा देश है जो दुश्मन को उसके घर में जाकर जवाब देने का सामर्थ्य रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना के हौसले को नई मजबूती दी है। स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत भोपाल के शौर्य स्मारक से की गई थी, और सेना दिवस का आयोजन राष्ट्रभक्ति को और सशक्त करेगा।

 

*पौने तीन वर्ष में विकास के अनेक आयाम*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं, जिनमें धार जिले में पीएम मित्र पार्क, बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाएं और मोहासा-बाबई में रिन्यूएबल एनर्जी एंड पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्वीकृति प्रमुख हैं।

 

*प्रतिभाओं और किसानों का सम्मान*

 

समारोह में मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित किया। पूरे प्रदेश से क्विज में 165 और छात्रवृत्ति में 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया। विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई-स्कूटर और 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। भोपाल जिले से संदीप वर्मा, सुहानी राजपूत और समीर गौड़ ने क्विज में तथा अक्षरा गोस्वामी और प्रीतम मांडलेकर ने मेधावी छात्रवृत्ति में स्थान प्राप्त किया।

 

*मोनाली ठाकुर के गीतों से सजी शाम*

 

राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की संगीतमय प्रस्तुति रही। उन्होंने ‘सवार लूं’, ‘मोह-मोह के धागे’, ‘जरा-जरा टच मी’, ‘ख्वाब देखे’, ‘छम-छम’ और ‘बद्री की दुल्हनिया’ जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘देशराग’ के तहत 71 बच्चों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गायन, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान और भव्य आतिशबाजी के साथ हुई।

 

समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों पर आधारित कृषि प्रदर्शनी, विरासत से विकास प्रदर्शनी, जन-कल्याण एवं विकास प्रदर्शनी, राजा भोज का भोपाल विषय पर 160 वॉटर कलर चित्रों की प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप, किसान बाजार और स्वाद-देशज व्यंजन मेला भी लगाया गया है। दूसरे दिन 2 नवंबर को लोक एवं जनजातीय नृत्य और ब्रीदिंग फिएस्टा वाद्ययंत्र प्रस्तुति होगी।

MadhyaBharat 1 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.