Since: 23-09-2009
भोपाल, 2 नवंबर 2026।* मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में लगी तीन दिवसीय उद्यानिकी एवं कृषि प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया।
रविवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा आधुनिक उद्यानिकी और कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। सीएम यादव ने कंपनी के स्टॉल पर पहुंचकर ऑटोमेशन, ड्रिप इरिगेशन, पीवीसी उत्पाद, हाईटेक टिश्यू कल्चर पौधे और विभिन्न बागवानी फसलों की उन्नत पौध सामग्री देखी।
इस दौरान कंपनी के स्टेट हेड वी. वी. डांगरिकर ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, टिश्यू कल्चर केले, आम और मौसंबी की उन्नत किस्मों तथा हरदा-नर्मदापुरम क्षेत्र में बागवानी विस्तार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पंकज जायसवाल, एग्रोनॉमिस्ट अजहर जैदी, इंजीनियर प्रांजु सूर्यवंशी और शुभम गोयल मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |