Since: 23-09-2009
रायपुर, 2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने समिट में लगे छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर इस पुस्तक को लॉन्च किया। पुस्तक में राज्य की नई रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसर, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की योजनाएं और स्वच्छ व सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को विस्तार से बताया गया है।
इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |