Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
जबलपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस सत्ता संभालने लायक नहीं
बीजेपी

जबलपुर/भोपाल, 2 नवंबर 2026।* जबलपुर में सोमवार को 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' संकल्प के तहत ढाई किमी लंबी पदयात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने हिस्सा लिया और जनसभा को संबोधित किया। भाजपा का दावा है कि पदयात्रा में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

 

पदयात्रा शहीद स्मारक से श्याम टॉकीज, सुपर मार्केट, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, मालवीय चौक होते हुए वापस गोलबाजार पहुंची। रास्ते में 80 स्वागत मंच बनाए गए थे।

 

*क्या बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव -*

 

- जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नहीं हुए, वो किसी के सगे नहीं हो सकते। जबलपुर में ही कांग्रेस के चुनाव में बोस जीते थे, लेकिन नेहरू को नेता बना दिया गया।

- राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं, लेकिन उनकी दादी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला नहीं माना और आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा।

- देश के 80% क्षेत्र में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, 2029 में बाकी 20% से भी सफाया हो जाएगा।

- कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद एक परिवार तक सीमित रखने की मानसिकता रही, मोदी जी ने इसे बदला है।

 

*क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल -*

 

- SIR का विरोध करने वाली कांग्रेस को पता होना चाहिए कि देश में ज्यादातर SIR कांग्रेस के शासनकाल में ही हुए हैं। भाजपा शासन में सिर्फ अटल जी और मोदी जी के समय हुआ।

- राहुल गांधी सबसे ज्यादा चुनाव हारने के मामले में विश्व के सबसे बड़े नेता बन गए हैं।

- कांग्रेस बताए कि वो मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध क्यों कर रही है? क्या वो चाहती है कि विदेशी नागरिकों और मृत लोगों के नाम लिस्ट में बने रहें?

 

*क्या बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल -*

 

- राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर अराजकता फैला रहे हैं। 6 अक्टूबर को चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए नाम नहीं दिए और सड़क पर धक्का-मुक्की की।

- राष्ट्रपति से मिले विपक्षी दलों के 10 लोग भी आरोपों के प्रमाण नहीं दे पाए।

- चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत को भी कहना पड़ा कि सुप्रीम कोर्ट को कोई धमका नहीं सकता।

- कांग्रेस कितने भी षड्यंत्र कर ले, 'मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे' और देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MadhyaBharat 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.