Since: 23-09-2009
भोपाल, 11 नवंबर 2026।* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को *31 मार्च 2031 तक* जारी रखने और *5 हजार करोड़ रुपए के कोष* को मंजूरी दिए जाने के निर्णय का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि यह निर्णय उद्योग हितैषी है और इससे छोटे उद्योगों की आर्थिक प्रगति बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना है।
*छोटे उद्यमियों को होंगे ये बड़े फायदे -*
- अगले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत *12.6 लाख करोड़ रुपए का ऋण* उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी
- वार्षिक गारंटी शुल्क *1 प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत* किए जाने से छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |