Since: 23-09-2009
भोपाल, 11 नवंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेट एवं पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों और कच्चे माल की कीमतों के रुझान को देखते हुए लिया गया यह निर्णय किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
*किसानों को क्या मिलेगा फायदा -
- डीएपी सहित पीएंडके श्रेणी के *28 प्रकार के उर्वरक* किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध हो जाएंगे
- इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा
- रबी सीजन में बुवाई के समय उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से वे प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |