Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
प्रदेश में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 दिनों में 79 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
police

भोपाल, 12 नवंबर 2026: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे प्रदेश में लगातार व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 12 दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने जुए के अवैध फड़ों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में नकद राशि, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 79 लाख 17 हजार 240 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

टीकमगढ़ जिले में पुलिस की कार्रवाई सबसे बड़ी रही, जहां मोहनगढ़ और पलेरा थानों की कार्रवाई में 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर कुल 22 लाख 29 हजार 570 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मोहनगढ़ में 10 आरोपियों से 19 हजार 570 रुपये नगद के साथ 3 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई। पलेरा में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित 2 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

 

सीहोर जिले में कोतवाली, भैरूंदा, मंडी, पार्वती और बुधनी पुलिस ने जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए कई जुआरियों को पकड़ा और कुल 16 लाख 29 हजार 220 रुपये की संपत्ति जब्त की। कोतवाली पुलिस ने होटल में कार्रवाई कर 5 जुआरियों से 10 लाख 85 हजार रुपये नगद जब्त किए, जबकि भैरूंदा पुलिस ने 71 हजार रुपये नगद के साथ 7 मोबाइल और 6 मोटरसाइकिल जब्त कीं।

 

कटनी जिले में जंगल में संचालित जुआ फड़ों पर दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और मौके से 80 हजार 500 रुपये नगद, 8 मोटरसाइकिल और 14 मोबाइल फोन सहित लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। माधवनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में 9 और जुआरियों को पकड़ा गया। जिले में कुल 13 लाख 7 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

 

छतरपुर जिले में सरवई, ओरछा रोड, बड़ामलहरा, जुझारनगर, गढ़ीमलहरा और बक्सवाहा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जुआ फड़ों पर कार्रवाई कर दर्जनों जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिले में नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 10 लाख 54 हजार 10 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दमोह जिले में हिण्डोरिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 19 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।

 

मुरैना जिले में पोरसा पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 36 हजार 950 रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त कीं, जबकि बागचीनी और जौरा पुलिस की कार्रवाई सहित जिले में कुल 3 लाख 9 हजार 680 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। खंडवा के हरसूद में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 30 हजार 240 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। अशोकनगर में अलग-अलग कार्रवाइयों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 मोटरसाइकिल और नगदी सहित लगभग 1 लाख 84 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

 

विदिशा के नटेरन थाना क्षेत्र के ग्राम घटवाई में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 हजार 570 रुपये नगद, 7 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 80 हजार 570 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। सिवनी जिले में बंडोल, छपारा और आदेगांव की संयुक्त टीम ने ग्राम बखारी में जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 1 लाख 25 हजार 790 रुपये की संपत्ति जब्त की। दतिया जिले में दुरसड़ा, उनाव, लांच, भाण्डेर और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दर्जनों जुआरियों को पकड़ा और कुल 1 लाख 16 हजार 350 रुपये की संपत्ति जब्त की।

 

इसके अलावा पन्ना, शिवपुरी, ग्वालियर, झाबुआ, गुना और सतना जिलों में भी पुलिस ने जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की है। मध्यप्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि ये गतिविधियां आर्थिक नुकसान के साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। नागरिक अपने आसपास संचालित जुआ और सट्टे की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.