Since: 23-09-2009
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में आयोजित समारोह में भारतीय रेडक्रॉस की जिला शाखाओं को प्रदान की जाने वाली छह एंबुलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रत्येक एंबुलेंस का विधिवत पूजन कर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोकार्पण समारोह में एनएचडीसी लिमिटेड भोपाल द्वारा सीएसआर के तहत प्रदत्त एंबुलेंस भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खंडवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर और भोपाल को प्रदान की गई हैं।
समारोह में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे, सचिव रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, रेडक्रॉस की जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |