Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
अगले वर्ष और अधिक भव्य होगी माँ पीताम्बरा की जयंती : मंत्री डॉ. मिश्रा
bhopal,Mother Pitambara,birth anniversary , Minister Dr. Mishra

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गत 4 मई को आयोजित माँ पीताम्बरा प्राकृट्य उत्सव और दतिया गौरव दिवस के सफल आयोजन के लिये समिति सदस्यों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माई की कृपा गुरू महाराज का आशीर्वाद और दतियावासियों की लगन और परिश्रम से प्राकृट्य उत्सव की भव्यता ने सबका मन मोह लिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आने वाले वर्षों में माई की रथ यात्रा का स्वरूप प्रतिवर्ष भव्यतम और विराट होता जायेगा। अगले वर्ष प्राकृट्य उत्सव को दतियावासियों की सहभागिता से इतने विराट स्वरूप में मनाएंगे कि वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होगा।

 

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को दतिया में सीता-सागर के सौंदर्यीकरण के लिये लगभग 14 करोड़ रुपये की राशि के कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ पीताम्बरा प्राकृट्य के सफल आयोजन पर रथ यात्रा समिति सदस्यों को सम्मानित किया।

 

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया प्राकृट्य उत्सव में दतियावासियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि माई के भक्तों और स्वामी जी महाराज के शिष्यों के साथ दतिया के प्रत्येक नागरिक ने माँ पीताम्बरा जयंती पर प्रारंभ की गई ऐतिहासिक रथ यात्रा और दतिया गौरव दिवस के आयोजन को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। माई की कृपा से सबकुछ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। उन्होंने जनता का आहवान किया कि प्रतिवर्ष इसी प्रकार आयोजन को भव्यता प्रदान करने में समिति को अपने सुझाव और परामर्श दे। माई की कृपा से दतिया में निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने आज दतिया में सीता-सागर के सौंदर्यीकरण के लिये 13 करोड़ 83 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

 

मंत्री डॉ. मिश्रा ने वृंदावन धाम में माँ पीताम्बरा की प्राकृट्य दिवस के पर प्रथम बार आयोजित रथ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर रथ यात्रा समिति सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों ने माई की कृपा से सभी प्रबंध बेहतर कर आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

 

सर्पदंश के तीन प्रकरणों में 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में सर्पदंश के तीन प्रकरणों में मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किये।

MadhyaBharat 7 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.