Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
रायपुर लोकसभा सांसद का कांग्रेस पर आरोप
रायपुर लोकसभा सांसद का कांग्रेस पर आरोप

 

 सुनील कुमार सोनी ने कहा कांग्रेस भ्रम फैला रही 

 

सेना और केंद्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना में स्पष्टीकरण के बाद भी सियासत जारी है।  अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया। 

 वहीं रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने संसदीय कार्यालय में नए भारत की अग्निपथ योजना को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा  कांग्रेस  भ्रम फैलाने का काम कर रही । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस नौजवनों को गुमराह करना चाहती है, लेकिन पीएम मोदी की सरकार देश में युवाओं की फौज खड़ी करेगी। देश में वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन युवाओं को राष्‍ट्रभक्ति और अनुशासन देने की ऐसी कोई योजना कांग्रेस नहीं ला सकी। सोनी ने कहा यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।  जिसमें युवाओं को फौज के भीतर भागीदार बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा भारत शक्तिशाली बनेगा। जिसमे अग्निपथ योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  योजना में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक युवाओं को शामिल किया गया है और कोविड के मद्देनजर 2 वर्षों की छूट भी दी जा रही है, जिससे 23 वर्ष तक की आयु के युवा इसमें शामिल हो सकेंगे और युवाओं की सहभागिता से ही देश का नवनिर्माण होगा। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में वार्षिक  राशि 4.67 लाख से 6.92 लाख प्राप्त होगी।  फौज में भर्ती युवाओं को अनेकों सुविधाएं प्राप्त होगी।  सुविधाओं के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि तथा लगभग 48 लाख रूपये तक की बीमा सुविधा भी होगी। 4 वर्षों की सेवा उपरांत, अग्निवीरों को प्राप्त होने वाले लगभग 11.71 लाख रूपये भी करमुक्त होंगे। 4 साल के बाद  उन प्रशिक्षित  युवाओं में से 25 प्रतिशत युवाओं को मिलेट्री में जाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा और यदि नहीं जा पाते हैं तो एक मुश्त  11 लाख की राशि प्राप्त होगी।  उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया की कांग्रेस देश के युवाओं को भ्रमित कर रही है। 

MadhyaBharat 20 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.