Since: 23-09-2009
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में सराफा कारोबारी से 30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, जब सराफा कारोबारी अमन सोनी अपनी बहन के साथ घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सराफा व्यापारी पीड़ित की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। भाटापारा निवासी अमन सोनी की करीब 10 किमी दूर तरेंगा-रोहरा मार्ग पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम करीब सात से आठ बजे के करीब जब अमन सोनी दुकान बंदकर बहन के साथ घर की ओर लौट रहे थे, तभी पीछे से तीन बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अमन और उसकी बहन पर बंदूक अड़ाकर बाइक की डिग्गी में रखे करीब 30 लाख के ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |