Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार सोमवार को थमे
दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार सोमवार को थमे

 

13 जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा 

 

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव  सोमवार को  थम गया ।13 को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसमें पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के लिए छह हजार 829 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।  दूसरे चरण में 38 जिलों के नगरीय निकायों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इसमें पांच नगर निगम के महापौर, पार्षद और 209 नगर पालिका व नगर परिषद के पार्षद पद का चुनाव होगा। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन  से होगा। प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की गई है ताकि माकपोल या मतदान के दौरान मशीन खराब होने पर तत्काल बदला जा सके। पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान  कम मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह से मुलाकात करके मतदान पर्ची का वितरण न होने, मतदान केंद्र के निर्धारण में मतदाता सूची का ध्यान न रखने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान से पहले सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची मिलना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। दूसरे चरण के मतदान की मतगणना अब 20 जुलाई को होगी। पहले यह 18 जुलाई को होनी थी लेकिन राष्ट्रपति पद के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के अनुरोध पर आयोग ने इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया है।

MadhyaBharat 11 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.