Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
गुंडों वाली मानसिकता है दिग्विजय सिंह की
गुंडों वाली मानसिकता है दिग्विजय सिंह की

 

दिग्‍विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की सलाह

राजधानी में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव के दौरान कलेक्‍ट्रेट परिसर के बाहर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी तकरार और इसी बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह द्वारा पुलिस के साथ झूमाझटकी करने के फोटो, वीडियो वायरल हो रहे हैं।  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने   दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। कल का दिन मप्र के इतिहास में भाजपा के नाम रहा है। 51 में से 41 जगह जीत हुई है। इस लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस जमकर गुंडागर्दी की उसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया।भोपाल के गुंडों के इकट्ठा कर चुनाव को रोकने का प्रयास किया गया। दो दिन पहले सदस्यों को उठाया मोहन जाट को राजस्थान में बंधक बनाया। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिए गुंडागर्दी की गई। सैकड़ों की भीड़ जमा कर कानून को हाथ में लेकर काम किया। सारंग ने कहा दिग्विजय सिंह ने मेरे साथ में भी बदतमीजी की है।  एसीपी उमेश तिवारी के साथ दिग्गी ने झूमाझटकी कर मारपीट की है। इससे पहले भी पैरामेडिकल जवान के साथ गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई है। उन्होंने कहा मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है की गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बना देना चाहिए। इस मसले पर भाजपा दिग्‍विजय के खिलाफ लगातार हमलावर है। प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने भी दिग्‍विजय पर हमला बोला है और कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्‍विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की सलाह दी है। पत्र के साथ विश्‍वास सारंग ने वह फोटो भी सलंग्‍न किया है, जिसमें दिग्‍विजय सिंह का हाथ एक पुलिस अधिकारी के गिरेबान पर है।

 

MadhyaBharat 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.