Since: 23-09-2009
भारी बारिश के बीच ध्वजारोहण हुआ
पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मना रहा है। मध्यप्रदेश के जहाँ भोपाल में सीएम शिवराज ने ध्वजारोहण किया वहीं कई जिलों लग अलग प्रभार के मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, विदिशा, राजगढ, हरदा, अशोकनगर, रायसेन व सीहोर में धूमधाम से मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस। छिंदवाड़ा में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। र्मदापुरम में पुलिस लाइन मैदान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नीरज सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया जा रहा है। वर्षा के बावजूद लोगों का उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग मैदान पर मौजूद हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |