Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
प्रोटोकॉल को लेकर केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं पर भड़के
प्रोटोकॉल को लेकर केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं पर भड़के

 

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर विवाद 

 

छिंदवाड़ा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छत्रपति शिवाजी चौक पर स्वागत के लिए रोके जाने पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। इस इस घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौसर में छत्रपति शिवाजी चौक पर करीब एक घंटे से भाजपा के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे, लेकिन जैसे ही गिरिराज सिंह वहां पहुंचे तो पहले तो प्रोटोकाल का हवाला देकर उन्होंने शिवाजी प्रतिमा चौक पर रुकने के लिए इंकार कर दिया। बाद में जैसे -तैसे शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  लेकिन कार्यकर्ताओं को प्रोटोकॉल का हवाला देकर फटकर लगाई। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। शिवाजी चौक पर खड़े कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज से यहां छत्रपति शिवाजी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने वाले थे, लेकिन गिरिराज ने बात नहीं सुनी। इस पर एक कार्यकर्ता ने मंत्री को बोल दिया कि हम एक घंटे से आपका इंतजार कर रहे हैं। आप दस मिनट हमें नहीं दे सकते। हालांकि इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उन्हें वापस लौटने के दौरान यहां रुकने का आश्वासन दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधा और उनके इस कृत्‍य को छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया है।

MadhyaBharat 19 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.