Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें
जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें

 

टेल एरिया तक पानी पहुंचाने बनाएं कार्ययोजना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में ली अधिकारियों की बैठकमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत है। इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है। इसका समाधान होना चाहिए। अंचल के कुछ ग्रामों में डूबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है।  बघेल ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  बघेल ने  कहा की शासकीय भूमि में अतिक्रमण की कार्रवाई ग्रामीणों की सहमति से किया जाए। यथासंभव  बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। समझने से लोग समझ जायेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन की छोटी छोटी अनुदान राशि गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है। इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें दफ्तर के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ने चाहिए। इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि शासन द्वारा की गई घोषणाएं प्राथमिकता से और समय सीमा में पूर्ण करें। इसे लागू करने एवं अमल में लाने में विलंब नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि धान कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। बड़ी मात्रा में पैरा खेत में रहेगा। इसे गौठान को दान करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इस संबंध में जनजागरुकता के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रशासन को अब स्वावलंबी गौठान के अलावा नए गौठानों पर भी ध्यान देना चाहिए। बघेल ने कहा कि यहां से बड़ी संख्या में लोग बाहर काम के लिए जाते हैं। यदि गौठान और रीपा गतिविधियां अच्छी तरह से संचालित हाेगीं, तो पलायन थमेगा, उन्हें अपने घर के आसपास ही काम मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण राज्य का प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार पर्याप्त सुविधाएं विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण के साथ साथ शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने अवैध शराब, जुआ सट्टा, नशीली दवाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बघेल ने बैठक में स्कूल शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। न केवल शिक्षा विभाग बल्कि अन्य अफसर भी दौरे में स्कूलों का निरीक्षण करें। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों के साथ अन्य स्कूलों की गुणवत्ता पर समान रूप से ध्यान देना है। 

MadhyaBharat 20 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.