Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नानकसर में मत्था टेका
मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नानकसर में मत्था टेका

गुरु नानक की "सबको बराबर मानने और प्रेम व करुणा के मार्ग पर चलने" की शिक्षा आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “एक नूर से सब जग उपज्या” के माध्यम से गुरु नानक देव जी की सबको बराबर मानने और प्रेम व करुणा के मार्ग पर चलने की दी हुई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। उन्हीं के द्वारा दिखाया गया मार्ग विश्व में शाश्वत शांति का पथ प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री  चौहान गुरुद्वारा नानकसर, हमीदिया रोड भोपाल में श्री गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मत्था टेकने के बाद संगत को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सिख गुरुओं द्वारा अन्याय करने और समाज में अशांति फैलाने वालों को दंडित करने के हुक्म का पालन करते हुए ही राज्य सरकार ऐसे तत्वों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्यवाही कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, सबके जीवन में प्रगति और प्रदेश के विकास के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने “जो बोले सो निहाल-सत श्रीअकाल” तथा “वाहे गुरु का खालसा-वाहे गुरु की फतह” के उद्घोष से अपना उद्बोधन खत्म किया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में सबद कीर्तन का श्रवण भी किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान प्रतिवर्ष प्रकाश पर्व पर आशीर्वाद लेने और मत्था टेकने गुरुद्वारे में उपस्थिति देते हैं। मुख्यमंत्री को गुरूद्वारे की ओर से शॉल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में लंगर छका और लंगर परोसने व बर्तन धोने की सेवा भी दी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 9 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.