Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
पिंक मतदान केंद्रों हेतु महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
kondagaon, Training women employees , pink polling

कोण्डागांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में महिला मतदाताओं की विशेष सहायता तथा सहूलियत के लिए पिंक बूथ बनाये जा रहा हैं। जिसके लिए महिला कर्मचारियों के लिए शनिवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला पीठासीन अधिकारियों को पिंक बूथ की अवधारणा एवं पिंक बूथ के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों के विषय में बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केन्द्रों की पहचान की गई है, जहां विगत चुनाव में महिला मतदाताओं के कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर पिंक बूथ निर्धारित किए गए है। इन पिंक बूथ चिन्हित मतदान केन्द्रों में सुरक्षा से लेकर पीठासीन एवं मतदान अधिकारी के रूप में महिलाएं ही होगी।

 

उन्होंने इन केंद्रों में पीठासीन अधिकारियों की निर्वाचन कार्य में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए पिंक बूथ के सफल संचालन के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम में ध्यान पूर्वक जानकारी प्राप्त करने को कहा ताकि मतदान के दिन आप पूरी तरह तैयार रहकर मतदान करवा सकें। उन्होंने सभी मतदान दलों को स्वयं पूरे ईव्हीएम को व्यवस्थित करने और उसके संचालन को करने का प्रशिक्षण देने के मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए। मतदान प्रशिक्षण में सभी मतदान दलों के अधिकारियों को ईव्हीएम, वीवीपैट संचालन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु ब्रेल लिपी से मतदान, मतदान संबंधी प्रपत्र भरने, डाकमत मतपत्र सहित अन्य कार्यों को विस्तार से बताया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के दोनों विधानसभाओं केशकाल एवं कोण्डागांव में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनाये जाने हैं। जिसमें सभी मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। सभी 140 मतदान अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

MadhyaBharat 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.