Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट
mahakumbhnagar, Film stars gathered, Maha Kumbh

महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए धरती के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उभरा है। महाकुम्भ में यूं तो हर दिन ही कोई न कोई प्रख्यात शख्सियत संगम पर डुबकी लगाकर खुद को धन्य मानती रही हैं, मगर गुरुवार का दिन कई मायनों में विशिष्ट रहा। इस दिन फिल्म जगत के बड़े कलाकार विवेक ओबराय व विक्की कौशल ने संगम में डुबकी लगाई। साथ ही महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा ने भी संगम में स्नान किया। इससे पूर्व, प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि, महाभारत में दुर्योधन का कैरेक्टर प्ले करने वाले पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह समेत कई कलाकार महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनकर खुद को धन्य माना।

शुक्रवार को शिवाजी महाराज के पुत्र सम्भाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म छावा की रिलीज के पहले गुरुवार को एक्टर विक्की कौशल ने तीर्थराज प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई और फिल्म की सफलता की कामना की। विक्की कौशल गुरुवार को दोपहर अरैल घाट से क्रूज में सवार होकर संगम स्थल गए, जहां उन्होंने पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने मीडिया को दिए संक्षिप्त इंटरव्यू में महाकुम्भ का हिस्सा बनने के लिए खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह कई दिन से इस अवसर की प्रतीक्षा में थे और आज जाकर उनकी यह इच्छा पूरी हो सकी। उन्होंने सीएम योगी और स्थानीय प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भी हर्ष जताते हुए इसे असाधारण करार दिया।

गुरुवार को ही एक्टर विवेक ओबराय भी महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्थापित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे और सपरिवार उन्होंने संगम में डुबकी लगाते हुए इस पूरे अनुभव को अभूतपूर्व करार दिया। महाकुम्भ को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक उन्नति और शांति से ओतप्रोत है। महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए सीएम योगी की उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रबंध करना और विषम परिस्थितियों के बावजूद लोगों को धैर्यपूर्वक संभालने के लिए पुलिस, मेला प्रशासन और इनकी अगुआई कर रहे सीएम योगी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर को अपने बच्चों के अंदर आध्यात्मिक गुणों को विकसित करने और अपने साथ ही परिवार की आध्यात्मिक शक्तियों को जागृत करने का भी माध्यम बताया।

नवनीत राणा, शिवमणि, पुनीत इस्सर समेत कई सितारों ने किया स्नान
इससे पूर्व महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने भी पवित्र संगम में स्नान कर इस अवसर को सनातन के लिए सकारात्मक क्षण बताया। स्थानीय प्रशासन और योगी सरकार की तारीफ की। साथ ही कहा कि सबसे ज्यादा महाकुम्भ में युवा पीढ़ी स्नान करने आ रही है जो सनातन की गहरी जड़ों और उज्ज्वल भविष्य का द्योतक है। इसके साथ ही, परमार्थ निकेतन के ही महाकुम्भ स्थित शिविर में फेमस ड्रमर शिवमणि ने भी मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत की उपस्थिति देकर समां बांध दियाा। उनसे पूर्व बीआर चोपड़ा कृत महाभारत में दुर्योधन के कैरेक्टर के लिए फेमस हुए एक्टर पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह भी आस्था के महाकुम्भ का साक्षात्कार कर चुके हैं। पिछले दो दिनों में पंकज त्रिपाठी व सुनील शेट्टी जैसे दिग्गजों समेत कई कलाकार महाकुम्भ में डुबकी लगाकर खुद को धन्य बता चुके हैं।

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.