Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
raigarh, Youth arrested , illegal Mahua liquor

रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार काे ग्राम पानीखेत में एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पानीखेत दर्रीपारा निवासी सुन्दर साय राठिया अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री के लिए पैदल ही ग्राम तराईमाल, गेरवानी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध को ग्राम गेरवानी स्थित वीआईपी ढाबा के पास पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरिकेन में करीब आठ लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये है। पूछताछ में आरोपित सुन्दर साय राठिया (उम्र 27 वर्ष) ने अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद थाना पूंजीपथरा में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी और विक्रम कुजूर शामिल थे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरत रही है।

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.