Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्वच्छता से ही सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार : सहकारिता मंत्री सारंग
bhopal, Positive energy,Cooperative Minister Sarang
भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात कर अपने कार्य क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाएं। स्वच्छता से ही सकारात्मकता का संचार होता है। जिस प्रकार हम घर और घर के आसपास स्वच्छता रखते हैं, उसी प्रकार अपने कार्यस्थल पर साफ-सफाई के लिये हर माह एक नियत तारीख पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।


मंत्री सारंग गुरुवार को अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत चलाये जा रहे स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपेक्स बैंक परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक सहकारी संस्थाओं के परिसरों में यह अभियान एक साथ चलाया गया।


स्वभाव और संस्कारों में भी स्वच्छता जरूरी
मंत्री सारंग ने कहा ‍कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत सहकारिता का उन्नयन, विकास और सहकारिता के माध्यम से देश का नवनिर्माण करना ही लक्ष्य है। समाज और देश के नवनिर्माण के लिये सहकारिता के माध्यम से पूरी कार्य पद्धति को सार्थक और सकारात्मक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वभाव और संस्कारों में भी स्वच्छता के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह वर्ष सहकारिता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण को समर्पित है।


सुव्यवस्थित रिकॉर्ड और उपयुक्त साफ-सफाई रखें
सारंग ने अपेक्स बैंक मुख्यालय के भूतल पर शाखा की साफ-सफाई एवं क्लियरिंग व रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि बिजली की वायरिंग आदि को सुव्यवस्थित करवाया जाये, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। पुराने स्क्रेप का सामान नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अपलेखित कराया जाए। वे कभी भी मुख्यालय या किसी भी शाखा का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कक्ष में व्यवस्थित रिकॉर्ड रखें और उपयुक्त साफ-सफाई हो। वाहन चालक अपने वाहन की एवं लिफ्टमैन लिफ्ट की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सभी की साफ-सफाई में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सहकारिता के प्रति लोगों को आकर्षित कर अधिक से अधिक इस अभियान से जोड़कर प्रधानमंत्री और केन्द्रीय सहकारिता मंत्री के निर्देशों के अनुरूप "अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025" के लक्ष्य को प्राप्त करना है।


ग्राहक संतुष्टि पर प्रसन्नता जाहिर
मंत्री सारंग ने शाखा में उपस्थित ग्राहकों से कर्मचारियों के व्यवहार और कार्य पद्धति को जाना। इस पर ग्राहकों से बैंक की सेवाएं उत्कृष्ट बताये जाने पर मंत्री सारंग ने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान विधायक अमर सिंह यादव, सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक मनोज पुष्प, उप सचिव मनोज सिन्हा, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, वि.क.अ. अरुण माथुर, एच.एस. वाघेला, अपेक्स बैंक के उप महाप्रबंधकद्वय आरएस चंदेल और केटी सज्जन मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.