Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अनियंत्रित ट्रक डिवाइर से भिड़ने के बाद दो बसों में टकराया
sehdol,Uncontrolled truck ,collided with two buses

शहडोल । जिले के ब्यौहारी में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद कार ने दाे बसाें काे भी टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आगे बढ़कर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, रीवा से शहडोल की ओर जा रहा एक खाली ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस स्टैंड के पास खड़ी दीपक कंपनी की दो बसों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आगे बढ़कर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और बस में सो रहे एक कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, घटना सुबह-सुबह होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई, क्योंकि उस समय सड़क पर कोई नहीं था और दुकानें भी बंद थीं। हादसे में बसों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.