Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान
mahakumbh nagar, Chhattisgarh Governor ,Triveni Sangam

महाकुम्भ नगर । देशभर से करोड़ों सनातनी प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अपनी-अपनी कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान कैबिनेट के बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 166 सदस्यीय दल त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचा। इसमें विपक्षी दल के विधायक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने महाकुम्भ के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने त्रिवेणी में डुबकी लगाने के साथ ही अपने प्रदेश की जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम साय सेक्टर- 7 स्थित छत्तीसगढ़ मंडप भी पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जानी और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पत्नी कौशल्या साय के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद और विधायकगण महाकुम्भ 2025 में पवित्र स्नान के लिए अरैल घाट पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पवित्र संगम स्नान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरे राज्य का मंत्रिमंडल, विधायक, सांसद और राज्यपाल संगम में आस्था की डुबकी लगाने आए हैं। हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें आमंत्रित किया। उन्होंने स्नान के उपरांत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।

नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है महाकुम्भ
छत्तीसगढ़ सीएम ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि कुम्भ ऊर्जा का स्रोत है, कुम्भ मानवता का प्रवाह है, कुम्भ आध्यात्मिक चेतना है, कुम्भ आत्मप्रकाश का मार्ग है, कुम्भ जीवन की गतिशीलता है, कुम्भ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है, कुम्भ प्रकृति एवं मानव जीवन का समन्वय है, कुम्भ नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है। वहीं विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने कहा कि हमने मां गंगा का आशीर्वाद लिया है। मैंने छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती मां से प्रार्थना की है।

सौभाग्यशाली हूं जो महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर मिला : डॉ रमन सिंह
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के विधायक महाकुम्भ में पवित्र स्नान के लिए आए हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे। केवल सौभाग्यशाली लोग ही 144 वर्षों बाद महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर प्राप्त करते हैं।   

 

 

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.