Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ममता सरकार ने की बड़ी घोषणाएं सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी
kolkata, Mamata government  , DA of government employees
कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में ग्रामीण विकास और पंचायत के लिए 44 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, घाटाल मास्टर प्लान के लिए भी बड़ा आवंटन किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और 'पथश्री' योजना के तहत भी बजट में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, 'लक्ष्मी भंडार' योजना के लिए इस बार बजट में अतिरिक्त राशि आवंटित नहीं की गई।

 

राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जो एक अप्रैल से लागू होगी।

 

बजट में प्रमुख घोषणाएं:
-पथश्री योजना: सड़कों के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन।
-बंगालर बाड़ी योजना: 16 लाख नए घरों के निर्माण के लिए 9,600 करोड़ रुपये का प्रावधान।
-घाटाल मास्टर प्लान: इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन कुल बजट 1,500 करोड़ रुपये।
-गंगा सागर परियोजना: पुल निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित।
-नदी बंधन परियोजना: नदी क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
-शिक्षा क्षेत्र: उच्च शिक्षा के लिए 6,593.58 करोड़ रुपये और स्कूल शिक्षा के लिए 41,153.79 करोड़ रुपये का आवंटन।
-आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन: 70,000 आशा कर्मियों को स्मार्टफोन देने की घोषणा।
-महिला एवं बाल कल्याण: इस क्षेत्र में बजट आवंटन बढ़ाया गया।

 

विधानसभा में हंगामा, भाजपा का वॉकआउट
बजट पेश होने के दौरान विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राज्य और केंद्र के डीए में अंतर को लेकर नारेबाजी की और सरकारी नौकरियों की मांग उठाई। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर भी विरोध जताया गया। बाद में भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

 

ममता की कविता से बजट का समापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लिखी एक कविता पढ़कर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट सत्र का समापन किया। स्पीकर विमान बनर्जी ने भाजपा विधायकों के विरोध की निंदा की।
 
MadhyaBharat 12 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.