Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जेपीसी पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
new delhi, Opposition creates ruckus, Lok Sabha

नई दिल्ली । राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट को पेश करने के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष ने आपत्ति जताई कि उनके कई साथियों के असहमति नोट को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसपर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में जिन भी विषयों को उनके समक्ष उठाया गया है उसे रिपोर्ट के एनक्चर (अनुलग्नक) में शामिल किया गया है। हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सांकेतिक बाहिर्गमन किया।


जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट को लोकसभा में पेश किया। इसके बाद विपक्ष के नेता हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। इसपर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने आपत्ति जताई है कि उनके विमत (असहमति भरे नोट) शामिल नहीं किए गए हैं। वे अपनी पार्टी की ओर से आग्रह करते हैं कि लोकसभा अध्यक्ष कार्यप्रणाली के तहत जो जोड़ना चाहें जोड़ें, उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के जेपीसी सदस्य उनसे मिले थे। उन्होंने जिन-जिन विषयों को चर्चा के दौरान उनके समक्ष रखा था, उन्हें अनुलग्नक में शामिल कर लिया गया है। हालांकि इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.