Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस-कार की टक्कर में एक की मौत
rajgarh, One killed, bus-car collision

राजगढ़ । तलेन थाना क्षेत्र में ग्राम टिकरिया जोड़ के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 वर्षीय कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार सवार उसकी बहन को गंभीर चोटें लगी, जिसे शुजालपुर रेफर किया गया उधर बस में सवार छह से सात लोगों को भी चोटें लगी है, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार पचोर-आष्टा रोड़ स्थित ग्राम टिकरिया जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार विजय बस ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक अंकित(25)पुत्र प्रमोद सोनी निवासी पचोर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी बहन गुनगुन उर्फ अंशिका सोनी (19) साल को गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर रेफर किया गया। उधर बस में सवार छह से सात लोग चोटिल हो गए, जिनमें देवीसिंह (45)पुत्र मांगीलाल वर्मा निवासी पाटनखुर्द, उसकी पत्नी सुशीलाबाई (40) साल, अरुण पुत्र रोड़जी वर्मा निवासी पाटनखुर्द सहित अन्य लोग घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार से युवक के शव को बाहर निकालरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि दोनों भाई-बहन कार में सवार होकर पचोर से शुजालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे तभी ग्राम टिकरिया के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

 

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.