Since: 23-09-2009
उज्जैन। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री शुक्ल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा कालभैरव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की प्रार्थना की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |