Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केओएमजी 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पहले शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की यह बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि मादा चीता ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |