Since: 23-09-2009
भोपाल। युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के युवा अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |