Since: 23-09-2009
सिंगरौली। मध्य प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही सडक़ दुर्घटनाओं में लोग असमय काल के गाल में समां रहे हैं। ऐसा ही एक सडक़ हादसा गुरुवार सुबह सिंगरौली जिले में सामने आया है। यहां बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जाकनारी के अनुसार बुधवार रात को नवजीवन बिहार से बारात लंघाडोल गई थी। गुरुवार सुबह शादी संपन्न होने के बाद सभी बाराती बस में सवार होकर नवजीवन बिहार लौट रहे थे। इस दौरान सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी अपनी टीम के साथा मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में मानिक राम बियार (नवजीवन बिहार सेक्टर नंबर 04), भाईलाल बियार (बरगवां) और अमरकेश बिंद (नवजीवन बिहार सेक्टर नम्बर 04) के नाम शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |