Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात ने एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर अकेले में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से ही प्रदेश बीजेपी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। पार्टी स्तर पर चुनाव परिणाम की समीक्षा और हार के कारणों को लेकर मंथन का दौर भी चला। इसी बीच नरोत्तम मिश्रा लगातार राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं। ऐसे माहौल में कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना का उनके आवास पर पहुंचना सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से इसे सामान्य और सौजन्य मुलाकात ही बताया गया है।

मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना उनके भोपाल स्थित आवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। नरोत्तम मिश्रा ने कंसाना को अपना परम मित्र बताया। फिलहाल मुलाकात को लेकर कोई राजनीतिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने भोपाल के सियासी गलियारों में चर्चाओं को जरूर बढ़ा दिया है।

MadhyaBharat 26 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.