Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खंभे से टकराई युवक की मौत
bilaspur, High speed motorcycle ,youth died

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थानांतर्गत बुधवार देर शाम होली मिलने जा रहे युवक की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मोपका निवासी विनोद डहरिया (28) पिता प्रजापति डहरिया होली पर्व पर शहर में घूम-घूम कर होली का पर्व मना रहा था। विनोद रंग गुलाल लगाकर शहर की तरफ गया था। बताया जा रहा है कि शहर में भी उसने दोस्तों के साथ होली खेली और फिर देर शाम मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकल गया। उसकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अभी आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचा था कि सड़क किनारे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।

 

 

लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 की टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि खंभे से मोटरसाइकिल के टकराते ही युवक का सिर भी खंभे से टकरा गया, जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोंटे आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले की विवेचना कर रही है।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.