Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा
बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा

 

TET नियम में राहत और वरिष्ठता से पदोन्नति की मांग

 

बिलासपुर में मंगलवार को शिक्षक साझा मंच के बैनर तले जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। शिक्षकों ने नेहरू चौक से रैली शुरू की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया में TET की अनिवार्यता को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति के लिए TET को अनिवार्य करने से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने मांग की कि पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को वर्ष 2028 तक शिथिल किया जाए। शिक्षकों का तर्क है कि केंद्र सरकार ने TET उत्तीर्ण करने के लिए 2028 तक का समय दिया है, इसलिए तब तक पदोन्नति प्रक्रिया में भी राहत दी जानी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षकों ने पदोन्नति का आधार वरिष्ठता यानी ज्येष्ठता रखने और SC-ST वर्ग के शिक्षकों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ देने की मांग की है।

 

शिक्षक संगठनों ने कार्यरत शिक्षकों के लिए जल्द विभागीय TET परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने और मोदी की गारंटी से जुड़े प्रावधानों को लागू करने सहित कुल पांच सूत्रीय मांगें ज्ञापन में शामिल हैं। शिक्षक नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रदर्शन के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जा सकता है।

MadhyaBharat 26 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.