Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
कोरोना से महिला की मौत बेटा भी पॉजिटिव
raipur, Woman died ,corona, son  positive

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोरोना से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला का 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित है, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कोरोना से महिला की मौत 18 मार्च को हुई है लेकिन इस बात को भी सार्वजनिक नहीं किया गया था। सोमवार को इसकी जानकारी सार्वजानिक हुई है। उसका 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

 

स्वास्थ्य विभाग ट्रेसिंग टीम के जरिए आज श्रीराम टावर्स क्षेत्र के घरों का सर्वे कर रहा है । महिला के संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला 10 दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। आरटीपीसीआर से जांच के बाद महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के कुल 8 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 66 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। 25 जिलों में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। दुर्ग में 2, रायपुर में 5 और बिलासपुर में एक मरीज है।

MadhyaBharat 20 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.