Since: 23-09-2009
बिलासपुर/रायपुर। सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बच गए। मंत्री पटेल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके काफिले के साथ सुरक्षा के लिए चल रहे फॉलो वाहन ने ही मंत्री के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री पटेल के पैर और गले में चोटें आई है। शहर में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से मंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात मंत्री रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए गाड़ी नंबर CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री पटेल बाल- बाल बच गए। उसके पैर और गले में चोटें आई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |