Since: 23-09-2009
सिंगरौली। जिले में मंगलवार दोपहर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना सिंगरौली जिले के बरगवां बैढ़न रोड मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जाती है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैढ़न की तरफ से बरगवां की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने मंगलवार दोपहर में ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बैढ़न और बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिये गए हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |