Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार पर जमकर बरसे नड्डा
raipur, BJP President ,Chhattisgarh

बिलासपुर /रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के रेलवे फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शराब घोटाला, चावल घोटाला सहित प्रदेश के कई अहम मुद्दों का उल्लेख करते हुए भूपेश सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से 10 हजार टन चावल गायब हो गया। शराब घोटाला हुआ। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वो पढ़ते-लिखते नहीं हैं।

 

मंच पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

 

लोगों को 220 करोड़ डबल डोज वैक्सीन मुफ्त- उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के हित में कई काम कर रही है। कोरोना में लोगों को 220 करोड़ डबल डोज वैक्सीन लगाई गई, वो भी मुफ्त। इस साल 10 लाख करोड़ रुपए केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 1590 किमी नेशनल हाइवे बना है। बिलासपुर से नागपुर तक वन्देभारत ट्रेन चल रही है। ये नए भारत की तस्वीर है।

 

14 किमी प्रतिदिन की स्पीड से नेशनल हाइवे-जेपी नड्डा ने कहा कि आज 14 किमी प्रतिदिन की स्पीड से नेशनल हाइवे बन रहा है। 29 किमी प्रतिदिन हिसाब से रेल की पटरी बिछाई जा रही है। 3 लाख 28 हजार किमी सड़क गांव को जोड़ने के लिए बनाई गई है। किसान, गरीब, महिला सबको जोड़ने का काम केंद्र सरकार कर रही है। 9 करोड़ 10 लाख लोगों को नल कनेक्शन दिया है, छत्तीसगढ़ में 22 लाख कनेक्शन दिए गए हैं।

 

भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत -भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया में मंदी आई, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही। भारत का जीडीपी 8.7% पर खड़ा है, जो कई देशों के काफी ज्यादा है। यूक्रेन की लड़ाई हुई है, दुनिया में महंगाई आई है। लेकिन भारत में 4.2% महंगाई दर है, जो अन्य कई देशों की तुलना में कम है।

 

विकास के लिए हजारों-करोड़ों रुपये -जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी पढ़ते-लिखते नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में कौन-सी ऐसी चीज है, जो भारतीय जनता पार्टी ने नहीं किया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सड़क, यूनिवर्सिटी और विकास के लिए हजारों-करोड़ों रुपये दिए हैं। गांव को जोड़ने के लिए सड़क बनाने का काम किया गया।

 

रमन सिंह के नेतृत्व में तेजी से विकास -बिलासपुर रेलवे मैदान में आयोजित जनसभा में जेपी नड्डा ने राज्य सरकार की खामियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब डॉ. रमन सिंह सीएम थे, तो प्रदेश विकासशील था। इस राज्य से बीजेपी का विशेष लगाव है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में तेजी से विकास हुआ।

 

छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख परिवार को हेल्थ कवर-जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटल आवास के जरिए मोदी सरकार में 4 करोड़ मकान बनाए गए। छत्तीसगढ़ में साढ़े 24 लाख महिलाओं के लिए शौचालय बनाया गया। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख परिवार को हेल्थ कवर मिला। देशभर में 9 करोड़ 10 लाख लोगों को नल कनेक्शन दिया।

 

देश में 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू-छत्तीसगढ़ में 22 लाख लोगों को नल कनेक्शन मिला। 27 लाख लोगों को किसान सम्मान योजना से सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। दुनिया में आर्थिक समस्या थी मगर पूरी दुनिया भारत को देख रही है।

 

पूरी भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ -जेपी नड्डा ने कहा जब से यहां कांग्रेस की सरकार आई है। तब से प्रदेश की जनता अपने अधिकारों से वंचित हो गई है। केंद्र सरकार प्रदेश के लिए सारे स्कीम निकालती है, लेकिन यहां की जनता विरोधी सरकार योजनाओं को ढंग से लागू होने नहीं देती। पूरी भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ है। छत्तीसगढ़ के भिलाई को आईआईटी दिया। कांकेर में पैसेंजर ट्रेन चल रही है। सरगुजा को हमने मेडिकल कॉलेज दिया।

 

जो भी भ्रष्टाचारी है, भूपेश बघेल से जुड़ा है-मुख्यमंत्री पर भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचारी है, वो भूपेश बघेल से जुड़ा है। सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी जेल में है। डॉ रमन सिंह की योजनाओं को अपना लेबल चिपका कर चला रहे हैं। रेत का घोटाला हुआ, रेत बाहर जा रहा है. शराब घोटाला, कोयला घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए, भ्रष्टाचार मिटाने, तेजी से विकास लाने, अपराध मिटाने के लिए भूपेश बघेल को घर बैठाना जरूरी है। इनके अफसर जेल में हैं मतलब दाल में काला है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से पहले हार पहनाकर स्वागत किया गया। जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बिलासपुर में रोड शो भी किया।

MadhyaBharat 30 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.