Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों के दो-दो हजार के 30 नोट के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
bejapur, One accused arrested ,Naxalites

बीजापुर। बासागुड़ा थानांतर्गत नक्सलियों के दो हजार के 30 नोट के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को बीजापुर न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मुखबिर से सूचना मिली कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों का पैसा जमा करने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आवापल्ली आ रहा है, जिसके पास नक्सलियों 2000 के नोट हैं।

 

 

सूचना के आधार पर थाना बासागुड़ा द्वारा एमसीपी कार्रवाई के दौरान हीरापुर हनुमान टेकरी के पास हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल सीजी 20 जे 0210 चालक नागुल सत्यनारायण पिता नागैया उम्र 55 वर्ष के पास रखे बैग की तलाशी के दौरान 2000 रुपये मूल्य के 30 नोट कुल 60 हजार रुपये, दो सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के पास बुक, नक्सली पाम्पलेट बरामद किया गया है। आरोपित के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त बरामद सामग्री एवं रकम के सम्बंध में नागुल सत्यनारायण से पूछताछ पर बताया कि उसूर एरिया कमेटी अंतर्गत उसूर एलओएस सदस्य झाड़ी कन्ना एवं नरसापुर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम द्वारा दो-दो हजार मूल्य के 30 नोट कुल 60 हजार रुपये बैंक में जमा कराने एवं नक्सली पर्चा फोटो कापी कराकर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम को देना बताया।

प्रकरण में थाना बासागुड़ा में छग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपित नागुल सत्यनारायण को गिरफ्तार कर कब्जे से दो-दो हजार के 30 नोट कुल 60 हजार रुपये, 500 के 06 नोट, 100 के 02 एवं 20 का एक नोट कुल 63220 रुपये, दो बैंक पासबुक, एक एंड्राइड मोबाइल, एक मोटरसाइकिल एवं नक्सली पर्चा जब्त किया गया है।

 

MadhyaBharat 15 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.