Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में भगवान श्री महामृत्युंजय की पूजा-अर्चना की
bhopal, Chief Minister, Shri Mahamrityunjaya

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के पहले किला परिसर स्थित भगवान महामृत्युंजय के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान महामृत्युंजय से प्रदेशवासियों के कल्याण और प्रदेश के विकास की मंगल कामना की।

 

बघेली लोक संस्कृति एवं परंपरागत नृत्यों से हुआ स्वागत

रीवा में कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बघेलखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा बघेली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत का आकर्षण गुदुम नृत्य रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत लोक संगीत की गूंज से परिसर मंत्र-मुग्ध हो गया।

 

उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए गए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के विकास में स्व. टाटा द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की सराहना की।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, नगरीय आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद रीवा संसदीय क्षेत्र जनार्दन मिश्रा, विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एम एस सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.