Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है मध्य प्रदेश सरकार : जल संसाधन मंत्री सिलावट
bhopal, Madhya Pradesh ,Water Resources Minister Silavat

भोपाल । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है। जन-कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास और लोक कल्याण के कार्य कर रही। जल संसाधन विभाग में वर्ष 2020 से 4 वर्षों में अब तक 299 व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह बात मंत्री सिलावट ने बुधवार को जल संसाधन भवन में हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए कही।

 

मंत्री सिलावट ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अच्छे से मन लगाकर काम करें। कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएं, सरकार उनके साथ है। परिवार का ध्यान रखें और अपने परिजन को न भूलें, जिनकी वजह से आपको आज अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई है।

 

मंत्री सिलावट ने जिन व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र प्रदान किए उनमें संतोष दुबे सिवनी मालवा, लोकेश मंडलोई सनावद, ममता श्रीवास्तव अम्बाह, अजय परते भोपाल, अभिषेक धुर्वे भोपाल, अभय राज अहिरवार निवाड़ी, सोनिया वर्मा जबलपुर, कुमारी अर्पिता त्रिवेदी भोपाल, आदर्श सोनकर कटंगी, कृष्ण कुमार साकेत रीवा, अभिलाषा तिवारी देवलोंद, अभिषेक सिंह परिहार झाबुआ, राजेंद्र सिंह ठाकुर सागर और ऋतिक ठाकुर सागर आदि शामिल हैं।

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.