Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर दक्ष‍िण से कांग्रेस उम्‍मीदवार की प्रचंड जीत होगी : दीपक बैज
raipur,Congress candidate, Deepak Baij

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को है। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम को दक्षिण सीट से आकाश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। आकाश शर्मा को मैदान में उतारने के बाद से लगातार अब कांग्रेस की तरफ से दावों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए आकाश शर्मा की जीत का दावा क‍िया है।

दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आकाश शर्मा प्रचंड मतों से जीतेंगे। आकाश शर्मा के साथ व्यापक जन समर्थन है। दूसरी ओर भाजपा उम्‍मीदवार जो पहले सासंद थे वह सांसद रहते हुए सक्रिय नहीं थे, ऐसा उनके ऊपर आरोप लगता है। ऐसे में हमने सक्रिय आकाश शर्मा को मौका दिया है। रायपुर दक्षिण के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तैयार है। 11 महीने में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा।


जनता भाजपा राज में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। राजधानी के दक्षिण विधानसभा में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में चार बार गोली चल गई। अंतराष्ट्रीय गैंग पैर प्रसार रहे हैं। रायपुर चाकूपुर बन गया है। राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे हैं। मरीन ड्राइव मर्डर ड्राइव बन गया है, रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। 13 नवंबर को जनता रायपुर दक्षिण सीट का फैसला करेगी।

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.