Since: 23-09-2009
रायपुर/बिलासपुर। डायरिया से बिलासपुर नगर के सरकंडा क्षेत्र के चाटीडीह मोहल्ले में एक 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 48 डायरिया पीड़ितों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। वार्ड के लोगों ने पार्षद सहित स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम चांटीडीह इलाके में लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी । हालत बिगड़ते देख उन्हें आनन -फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चांटीडीह निवासी 65 वर्षीय कमला मिश्रा की सिम्स में देर रात मौत हो गई। छह मरीजों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। डायरिया की वजह दूषित पानी को बताया जा रही है। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और पानी के नमूनों की जाँच की गई है। घर -घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |