Since: 23-09-2009
बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थानांतर्गत गंगानगर में एक ब्यूटीशियन युवती ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बुधवार को बताया कि युवती गंगानगर के एक किराए के मकान में रह रही थी । मृतका युवती का नाम प्रियंका नायक है। जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |