Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश में भी होगा चमत्कार: केजरीवाल
singroli, Delhi and Punjab,  Kejriwal

सिंगरौली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) धुंआधार प्रचार प्रसार कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड शो किया। रोड शो राजकमल होटल से मल्हार पार्क तक निकाला गया। रोड शो में 'आप' के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक भी मौजूद रहे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सवा साल पहले मैंने सिंगरौली की जनता से रानी अग्रवाल को मेयर बनाने की अपील की थी, आपने मेरी प्रार्थना सुनी, आशीर्वाद दिया इसलिए आपको नमन करता हूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जो चमत्कार हुआ है अब मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में चमत्कार होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले दिल्ली के लोगों ने देश की राजनीति बदलकर रख दी। जब हमने 2012 में नई नई पार्टी बनाई थी लोग कहते थे कि इनकी जमानत जब्त होगी, शायद केजरीवाल की जमानत बच जाए। एक साल बाद जब दिल्ली में चुनाव हुए तो हमारी 67 सीटें आईं, भाजपा की 3 और कांग्रेस का जीरो।

 

भाजपा वाले देते हैं गिरफ्तार करने की धमकी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर भाजपा वाले रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। एक केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, हजारों, लाखों और करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे। आज देश का बच्चा बच्चा पूछ रहा है कि 10 सालों से केंद्र में तुम्हारी सरकार है, मध्य प्रदेश में 15 सालों से तुम्हारी सरकार है, 10 सालों में केजरीवाल ने अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल बना दिए तुमने कितने स्कूल बनाए, कितने अस्पताल बनाए।

 

 

आप जितनी जल्दी तरक्की किसी और पार्टी ने नहीं की: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों की सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा नहीं तो लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद मध्य प्रदेश के सिंगरौली ने हवा का रुख पलटा है। भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बड़ा सोच समझकर झाड़ू चुनाव चिन्ह लिया था। झाड़ू से पहले हम दुकान, मकान साफ करते थे अब राजनीति की गंदगी साफ कर रहे हैं।

MadhyaBharat 2 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.