Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
कांग्रेस दल नहीं दलदल बन गई हैः शिवराज
bhopal, Congress , Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। इतना झूठ तो मत बोलिए कि झूठ बोले कौवा काटे। उन्होंने प्रियंका से कई सवाल भी पूछे।

 

 

 

कांग्रेस दल नहीं, दल-दल है

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रियंका से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। प्रियंका जी, आप कहती हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।

 

 

 

क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें

चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहे हैं कि अगर तुम भाजपा को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे, क्या कांग्रेस की यही सोच है कि गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ की चक्की का और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहे हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका जी, जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आईं। प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थीं, तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए कि झूठ बोले कौवा काटे। कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।

 

 

कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है

चौहान ने हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं कि, कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहे हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ कहा कि, मेरी उम्र 72 साल है। अखिलेश 80 कह रहें है और राहुल गांधी 72 कह रहें है, अब कमलनाथ सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है। कांग्रेस पर कोई भी भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।

 

भैया शिवराज, बहनों लिए खुशियां लेकर आया

मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान अपनी लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में खुशियों की किश्त आती है, लेकिन इस बार 10 तारीख को धनतेरस का त्यौहार है, इसलिए 7 तारीख को ही लाड़ली बहना योजना का बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। जिससे बहने धनतेरस पर खूब खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों जाओ खुशी से दिवाली मनाओ, धनतेरस मनाओ, भैया दूज भी मनाओ, तुम्हारा भाई तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है। ये मेरा वचन है कि, तुम्हारी आंखों में कभी आंसु नहीं आने दूंगा, तुम्हारी जिंदगी में कभी कोई तकलीफ नहीं होगी।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.