Since: 23-09-2009
बिलासपुर। रतनपुर खुटाघाट डैम से लगे जंगल में बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रतनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे जंगल में झाड़ियों के पीछे एक युवक की लाश मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |