Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा.   प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.   \'मेक इन इंडिया\' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला.   महाकुंभ का भव्य शुभारंभ संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब.   अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग पर किया पलटवार.   महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन .   प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   प्रवीण कक्कड़ को मिलेगा शिवना कृति सम्मान .   गोपाल मंदिर में शादी के आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई.   मंत्री के बयान के विरोध में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर .   सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी.   छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म.   डिवाइडर से टकराई बुलेट एक की मौत.   आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवानाें से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा.   लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय.   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.  
कोरबा में मजदूर की मिली खून से लथपथ लाश
korba, Blood soaked body , laborer

कोरबा। जिले के मोरगा चौकी ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में संचालित एक होटल के बगल में लाश शुक्रवार देर रात बरामद हुई है। जांच के दौरान शव की पहचान जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र ग्राम कांटीद्वारा निवासी बंधन अगरिया के रूप में की गई। शव मिलने के बाद लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं। पिछले पीठ वाले हिस्से में और पैर के दोनों तरफ छिले हुए हालात में जख्मी पाया गया है। इन सब को देखते हुए इस मामले में बंधन अगरिया की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

होटल संचालक के पास आता था पैसे लेने

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ सालों से मुर्गा में निवासी अपने रिश्तेदार के यहां परिवार सहित रहता था और रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते आ रहा था। मृतक बंधन मोरगा में किसी होटल में काम करता था। काम छोड़ने के बाद उसे दो महीने का वेतन नहीं दिया गया था। इसके लिए वह गांव से मोरगा पैसे लेने होटल संचालक के पास आता था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बंधन अगरिया अपने मजदूरी का पैसा लेने मोरगा आया हुआ था। काम नहीं मिलने से भी वह काफी परेशान था। कहीं ना कहीं उसके साथ कोई घटना घटी है। परिजनों ने पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में सड़क हादसे का शिकार

कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बंधन अगरिया मुर्गा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लग रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए हर एंगल की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।

MadhyaBharat 13 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.