Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं : डॉ. मोहन यादव
bhopal, stop BJP , Dr. Mohan Yadav

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा तो दिया, लेकिन अब न तो उगलते बन रहा और न निगलते। कांगेस के अच्छे कर्म नहीं हैं। पहले भी कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में नकार चुकी है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का अवकाश दिया गया। प्राण-प्रतिष्ठा में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया। सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा में पिछली बार से अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाने कार्य पर जुट जाएं। यह समय सनातन पर गर्व करने का है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम को यहां टीटी नगर के पास गैमन इंडिया बिल्डिंग में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कार्यालय भोपाल में अंगद के पांव जमाने जैसा है।

 

यह चुनाव अच्छाई बांटने और सनातन पर गर्व के नाम पर है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता और गुजरात मॉडल पर देश के विकास के नाम पर वोट मांगे थे। भारत की जनता ने लोकतंत्र के प्रति परिवक्वता दिखाते हुए 2014 में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने सुशासन व विकास के नाम पर वोट मांगे। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में सुशासन स्थापित करके दिखा दिया। इसके साथ ही सम्राट विक्रमादित्य की तरह दुश्मनों के घर जाकर उन्हें सबक सिखा सकते हैं, यह बताया। अब इस बार सनातन पर गर्व है, अतीत पर गर्व है, ज्ञान-विज्ञान, अपनी क्षमताओं और दुनिया भर में अच्छाई बांटने के नाम पर जनता के बीच जा रहे हैं।

 

भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाया

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं।

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने प्रदेश में इतिहास बनाया था। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से एक ऐसे व्यक्ति को धूल चटाने का काम किया, जिसने हिंदुत्व को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान पर प्रहार किया था। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर गरीब के जीवन को बदलने और यात्रा को आगे बढाने का चुनाव है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला आए हैं। आने वाले समय में राम राज्य की स्थापना का चुनाव है।

 

शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 17 प्रतिशत वोट शेयर भोपाल में बढा है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। भोपाल में पिछले लोकसभ चुनाव में पार्टी को 65 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ था। परंतु इस बार मत प्रतिशत को और अधिक बढ़ाकर इतिहास बनाना है। विधानसभा चुनाव में भोपाल की उत्तर और मध्य विधानसभा हम हारे थे, वह कसक आज भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा में 8 विधानसभा और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास बनाएंगे।

 

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा व सुदेश राय, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर मालती राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, कांतदेव सिंह, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, सुमित पचौरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, रवि मालवीय, केदार मंडलोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat 4 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.