Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
भाजपा सत्ता के लिए नहीं जनता की सेवा विचार और राष्ट्रवाद के लिए काम करती है: जामवाल
bhopal, BJP works , Jamwal

सागर। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर चलते हुए परम वैभव की ओर आगे बढ़ रहा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी बेचैन हैं और भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को रोकने के लिए एक साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए काम नहीं करती, बल्कि एक लक्ष्य और विचार के लिए काम करती है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सागर में लोकसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को वरिष्ठ नेता व सागर क्लस्टर प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।

10 प्रतिशत वोट बढ़ाने को लेकर कार्य करना है

जामवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ऐतिहासिक विजय मिली है। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर देश भर में उत्साह का वातावरण है। भाजपा पर प्रभु श्रीराम की भी कृपा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव छोटा हो या बड़ा, हमें पूरी तैयारी और योजना के साथ कार्य करना है। हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों से बूथ को और मजबूती प्रदान करना है। जो बूथ विधानसभा चुनाव में हम जीते हैं वहां 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ की जीत ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ जीतने के लिए समाज के अलग-अलग वर्गों, प्रबुद्ध लोगों, अलग-अलग व्यवसाय के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर स्थानीय लोगों के साथ सुनने का आग्रह किया।

जनता प्रभु श्रीराम के चरणों में मतदान करने का मन बना चुकी है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

पार्टी के वरिष्ठ नेता व सागर क्लस्टर प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश का वातावरण भगवामय हो गया है। देश की जनता राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मतदान करने का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे गरीब कल्याण और विकास कार्यों को देखकर विपक्ष के पास कहने को कुछ बचा नही हैं। लगातार कांग्रेस के नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। महाकौशल में कांग्रेस लगभग समाप्त होने की कगार पर है। यही क्रम बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा। हमें प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य करना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पन्ना प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ इकाई को और मजबूत करने के लिए प्राणपण से जुटना है।

इस दौरान मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री व लोकसभा संयोजक प्रभुदयाल पटेल, प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, सागर लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश चतुर्वेदी, लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 9 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.