Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देशवासियों में न्याय की उम्मीद जगाई : कांग्रेस
raipur, Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress

कोरबा/रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को रायगढ़ सक्ती होते हुए कोरबा और ग्राम बरपाली पहुंची। बरपाली में एक संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफलता मिलने का दावा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस यात्रा ने देशवासियों में न्याय की उम्मीद जगाई। इस यात्रा से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में संचार होगा। लोकसभा चुनाव में भी इस यात्रा का राजनीतिक लाभ मिलेगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह यात्रा आई है। भले ही यहां हमारी सरकार नहीं बनी हो लेकिन हमारी सरकार की जो नीतियां और पॉलिसी थी उसको लोगों ने बहुत पसंद किया है, इसलिए कांग्रेस यहां मजबूत है।राहुल गांधी की यात्रा के बाद कांग्रेस और मजबूत होगी।

 

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30वां दिन है। यह न्याय यात्रा पांच न्याय के लिए है। संविधान का जो मूल उद्देश्य है, उसके लिए यह यात्रा है। पिछला 10 साल अन्याय का काल रहा है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी का न्याय की बात कांग्रेस कर रही है। यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है। यात्रा को लेकर सचिन पायलट ने कहा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो यात्रा रही, उसका असर पूरे भारत में पड़ा था। इसलिए पूर्व से पश्चिम तक की एक और यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है, हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है। एक चेतना देश में अब जागृत हो चुकी है। हमारी सरकार की जो नीतियां थी। उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। भूपेश बघेल ने यात्रा को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी का रिश्ता पुराना है। राहुल गांधी यहां आते रहे हैं। पहले भी इस क्षेत्र में राहुल गांधी आए थे। देश के विकास में सबकी भागीदारी है। हम सब देश को भाईचारा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

 

डॉ. चरण दास महंत ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि जल-जंगल-जमीन का जो मुद्दा है, उस मुद्दे के साथ राहुल खड़े हैं। अडाणी को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है। जंगल और आदिवासी तबाह हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यात्रा का दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है। लोकसभा में मोदी सरकार को हराना है।

विपक्षी गठबंधन के बारे में पूछे गए प्रश्न पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। सिर्फ नीतीश जी ने पलटी मारी है और आरएलडी पलटी मारने में लगी है। 28 पार्टियां थी हमारे गठबंधन में अभी दो पार्टियां घटी है। आम आदमी पार्टी, डीएमके, टीएमसी और अन्य दलों के साथ हमारी शीट शेयरिंग की बात चल रही है। इंडिया गठबंधन को नीतीश जी और आरएलडी के जाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

 

कांग्रेस की लड़ाई पूंजीवाद के खिलाफ: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई पूंजीवाद के खिलाफ है। मोदी जी ने कहा था वन नेशन वन टैक्स, फिर वह कह रहे हैं, वन नेशन वन इलेक्शन। हकीकत यह है कि मोदी जी के शासन में वन नेशन वन कंपनी हो गया है। इसी पूंजीवाद के खिलाफ न्याय यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आवाज उठाई जा रही है। कई कंपनियां, एयरपोर्ट, बंदरगाह और इस्पात के कारखाने बेचे गए हैं। पीएम और उनके दोस्त किसी भी सरकारी कंपनी को छोड़ना नहीं चाहते हैं। एनएमडीसी को बेचने में वह लगे हुए थे जिसका बघेल जी ने खुलासा किया था। एक ही मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए यह काम किया जा रहा है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अगर मोदी जी की सरकार दोबारा आई तो वह कोरबा के एनटीपीसी को भी बेच देंगे। सभी इस्पात कारखाने बोकारो, भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला पर भी इनकी नजर है और यह सारे स्टील प्लांट खतरे में है।

MadhyaBharat 12 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.